Let’s travel together.

Exams से पहले Students के लिए बड़ी खबर, वापिस ली गई ये सुविधा

0 71

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को दी गई पुनर्मूल्यांकन सुविधा वापस ले ली है। बता दें कि शिक्षा बोर्ड की ओर से री-चेकिंग की सुविधा तो पहले से ही मुहैया कराई गई थी, लेकिन पुनर्मूल्यांकन की सुविधा कुछ समय पहले ही दी गई थी। विश्वविद्यालयों में Re-valuation (पुनर्मूल्यांकन) की सुविधा प्रदान की जाती है पर शिक्षा बोर्ड में नहीं। कोरोना काल से पहले छात्रों ने यह मांग जोर-शोर से उठाई थी कि शिक्षा बोर्ड की तरफ से पुनर्मूल्यांकन की भी सुविधा दी जानी चाहिए। इस पर शिक्षा बोर्ड की तरफ से पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी गई थी

इस सुविधा के अनुसार, जब कोई परीक्षार्थी किसी विषय में फेल हो जाता है, तो वह शिक्षा बोर्ड से निर्धारित फीस भरकर अपने पेपर की दोबारा पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए कह सकता है। अक्सर पुनर्मूल्यांकन कराने से परीक्षार्थी के अंक बढ़ जाते थे और वह पास हो जाता था, लेकिन अब अचानक कुछ वर्षों के बाद शिक्षा बोर्ड ने यह सुविधा वापस ले ली है, जिसका छात्रों द्वारा चौतरफा विरोध किया जा रहा है।

इस संबंध में शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा बोर्ड में दोबारा जांच (रीचैकिंग) का प्रावधान तो है लेकिन पुनर्मूल्यांकन की सुविधा बरकरार नहीं रखी जा सकती। अब अगर किसी विद्ायर्थी के किसी विषय में अंक कम आते हैं तो वह दोबारा सिर्फ अंक जोड़ने की मांग कर सकता है। इस प्रणाली को पुनः जांच कहा जाता है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा बोर्ड को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। जब विश्वविद्यालय में छात्र को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी जा सकती है तो शिक्षा बोर्ड यह सुविधा क्यों नहीं दे सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम श्री विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     ग्राम सभा में गूंजे ग्रामीणों की परेशानी के मुद्दे, योजनाओं की दी जानकारी, लिए गए आवेदन     |     हाईवे-18 फिर बना मौत का मार्ग, एंबुलेंस से टकराकर पलटी बोलेरो पिकअप, दो घायल, 2 दिन में तीन बड़े हाधसे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811