Let’s travel together.

‘पीएम मोदी लक्षद्वीप जाकर फोटो शूट करवाते हैं, लेकिन मणिपुर क्यों नहीं जाते’, खरगे का प्रधानमंत्री पर हमला

0 94

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। खरगे ने एक बार फिर मणिपुर मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा पीएम मोदी हर तरफ जा रहे हैं लेकिन वो मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री फोटो सेशन कराने के लिए नई-नई जगह जाते हैं लेकिन मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते।

मणिपुर क्यों नहीं जा रही पीएम- खरगे 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”मणिपुर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, लेकिन पीएम मोदी वहां जाने के बजाए बीच पर चले गए। स्वीमिंग करते हुए फोटो सेशन कराया। कभी निर्माणाधीन राम मंदिर पर फोटो खिंचाने चले गए या कभी केरल और मुंबई चले गए। प्रधानमंत्री लगभग सभी जगह जा रहे, आप भगवान के दर्शन की तरह सभी जगह उनकी तस्वीरें देख सकते हैं, लेकिन वह मणिपुर क्यों नहीं गए। जहां महिलाओं के साथ रेप हो रहे, जहां लोग मर रहे हैं। वहां क्यों नहीं जा रहे। क्या वो देश का हिस्सा नहीं है। आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते?” मणिपुर हिंसा में अभी तक करीब 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि वह विपक्षी नेताओं को धमकाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, खरगे ने कहा कि उन्हें समारोह के लिए निमंत्रण मिला है और वह बहुत जल्द इस पर फैसला करेंगे। नए श्रम कानूनों और आपराधिक कानूनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए कानून तानाशाही का संकेत देते हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का LOGO जारी
शनिवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खरगे ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो जारी किया। खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रही है क्योंकि सरकार ने उसे संसद में मुद्दे उठाने का मौका नहीं दिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी और यह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें शामिल लोग बसों से और पैदल यात्रा भी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी।”

खरगे ने कहा, ‘‘कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है क्योंकि सरकार ने हमें संसद में अपने मुद्दे उठाने का मौका नहीं दिया। इस मंच के जरिए हम लोगों की बात सुनेंगे।” उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव से पहले आयोजित की जा रही यात्रा 66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा क्षेत्रों और 337 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसकी शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों को भी मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |     पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, हरदा में टूटी पुरानी परंपरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811