Let’s travel together.

भट्टी पर चाय बनाते दिखे सांसद और विधायक, कहा- “चाय बनाना भी एक कला है”, वीडियो वायरल

0 92

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में सांसद पाटिल एक चाय की गुमटी में भट्टी पर चाय बनाते दिखाई दे रहे है और उनके साथ मांधाता से बीजेपी विधायक नारायण पटेल भी मौजूद है।

वीडियो सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, सांसद ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि “चाय बनाना भी एक कला है”। बता दें, कि कुछ महीनो बाद देशभर में आम चुनाव होने है, ऐसे मैं सांसद जी की यह “चुनावी चाय मेकिंग” और उनकी “चाय बनाने की कला” पार्टी नेतृत्व और जनता को कितनी पसंद आती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

हालांकि ज्ञानेश्वर पाटिल सरल स्वभाव के माने जाते है और जनता के बीच रहना उन्हें ज्यादा पसंद है। यह वीडियो मांधाता विधानसभा की किसी चाय दुकान का बताया जा रहा है। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग सांसद के इस वीडियो की सराहना कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811