Let’s travel together.

इंदौर में रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में बजरंग दल कार्यकर्ता की गले में चाकू मारकर हत्या

0 139

इंदौर। रणजीत अष्टमी पर रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में गुरुवार सुबह युवकों के दो गुट भिड़ गए। इसमें गले में चाकू मारकर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। मारपीट में उसका एक साथी घायल हो गया है। घटना के बाद बजरंगदल कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंच गए। हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। विवाद धक्का-मुक्की को लेकर हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।

घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे महूनाका की बताई जा रही है। गोमा की फेल निवासी शुभम नरेंद्र रघुवंशी दोस्तों के साथ बाबा रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी देखने गया था। शुभम बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है। बताते हैं फेरी अन्नपूर्णा वाले रास्ते की तरफ जा रही थी तो धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। चाकू लेकर आए एक बदमाश ने शुभम के गले में चाकू मार दिया। उसका साथी कृष्णा भी घायल हुआ।

साथी शुभम को अस्पताल ले गए लेकिन शुभम की मौत हो गई।शुभम मालवा मील के समीप बिरयानी की दुकान लगाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह आपसी रंजीश का मामला तो नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811