Let’s travel together.

15 रन पर 6 बल्लेबाज किए ढेर, मोहम्मद सिराज के सामने दक्षिण अफ्रीका का सरेंडर

0 99

नई दिल्ली। मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी का कहर बरसाते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम की कमर तोड़ दी। दाएं हाथ के गेंदबाज ने अपनी स्विंग के दम पर 15 रन देकर 6 विकेट लिए। सिराज ने अपने आठवें ओवर में डेविड बेडिंगहाम और मार्को यानसन को आउट कर अपना फाइव विकेट हॉल पूरा किया।

मोहम्मद सिराज का छाया कहर

मोहम्मद सिराज का पहला शिकार एडेन मार्करम रहे। उनकी आउट स्विंग पर मार्करम यशस्वी जयसवाल को स्लिप में कैच थमा बैठे। इसके बाद अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को बोल्ड कर दिया। टोनी डी जोर्जी को आउट कर तीसरी सफलता हासिल की। सिराज ने अपने आठवें ओवर में बेडिंगहाम और फिर यानसन को अपना शिकार बनाया।

मोहम्मद सिराज 5 विकेट चटकाने के बाद थमे नहीं। अपने 9वें ओवर में दो विकेट झटक लिए। ये उनका टेस्ट करियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने पहली बार टेस्ट की पारी में 6 विकेट लेने का करिश्मा किया। मोहम्मद सिराज ने टेस्ट करियर में तीसरी बार 5 विकेट हॉल हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में पारी में पांच विकेट लेने के बाद उन्होंने अफ्रीका में अपनी चमक बिखरी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811