Let’s travel together.

मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में हर गॉव, हर शहर में बह रही है विकास की लहर- विधायक रामपाल सिंह

0 110

 

सिलवानी विधानसभा में विकास यात्रा के दौरान 55 लाख रू के कार्यो का किया गया भूमिपूजन

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने रविवार को सुल्तानगंज में कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री सिंह ने पठार मोहल्ले में 18 लाख रू लागत की नल जल योजना कार्य का भूमिपूजन किया। विकास यात्रा सुल्तानगंज से प्रारंभ होकर बम्होरी, पिपलिया बिचोली, सोहनपुर, मोरिया, सुनवाहा सहित अन्य ग्रामों में पहुंची। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने लगभग 55 लाख रू के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन तथा शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।


विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास की लहर, हर गॉव हर शहर में बह रही है। चाहे गॉव की बात हो या शहर की या मंजरो-टोलों की हर जगह विकास के काम किए जा रहे हैं। नागरिकों को सरकार की किसी ना किसी योजना का लाभ अवश्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विधायक श्री सिंह ने कहा कि सुल्तानगंज क्षेत्र में अब गॉव-गॉव में पक्की सड़क हो गई है। पहले ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब गॉवों की दिशा और दशा दोनों बदल गई है। चाहे स्कूल की बात हो या आंगनवाड़ी केन्द्र की या स्वास्थ्य केन्द्रों की। हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में टोंटी से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। जिसमें महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। विधायक श्री सिंह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया।


इन कार्यो का किया गया भूमिपूजन
विधायक श्री सिंह द्वारा रविवार को विकास यात्रा के दौरान लगभग 55 लाख रू के कार्यो का शिलान्यास तथा भूमिपूजन किया गया। उन्होंने सुल्तानगंज में पठार मोहल्ले में 18 लाख रू लागत की नल जल योजना कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत पिपलिया विचोली 2 लाख 98 हजार रू के निर्माण कार्य तथा 20 लाख रुपए लागत के ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार सोहनपुर में 9 लाख 50 हजार रू लागत के आंगनवाड़ी भवन एवं सुनवाहा में 4 लाख 50 हजार रू लागत के सीसी रोड कार्य का भूमिपूजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811