Let’s travel together.

विषाक्त भोजन खाने से स्कूल के 57 बच्चे बीमार,मध्यान्ह भोजन में मिली छिपकली

0 441

डिंडोरी।प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने में हुई लापरवाही का खामियाजा  भोजन करने बाले बच्चों को भुगतना पड़ा ।भोजन में छिपकली के गिर जाने से भोजन विषाक्त हो गया था और वही खाना बच्चों को परोस दिया गया ।भोजन करने के बाद एक-एक कर बच्चो की तबियत खराब होने लगी । इस हादसे में 57 बच्चो का स्वास्थ्य खराब हो गया ।
मध्यप्रदेश के डिंडोरी के एक सरकारी स्कूल में कल को मध्यान्ह भोजन करने से 57 बच्चे बीमार पड़ गए।
समनापुर प्रखंड के केवलारी के सरकारी मिडिल स्कूल के शिक्षक एलएस पारस्ते ने बताया कि एक छात्रा ने अपनी थाली में दाल में छिपकली देखी।
उन्होंने बताया कि दोपहर का भोजन करने के बाद 57 बच्चे बीमार पड़ गए। उन्होंने उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत की और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अब देखने बाली बात यह होगी की विभाग इस मामले में क्या और किस पर कार्यवाही करता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811