Let’s travel together.

नीमच – नयागांव हाईवे पर ट्रेलर में लगी भीषण आग , बॉडी और इंजन जलकर खाक, बाल – बाल बची ड्राइवर की जान….

0 85

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में नीमच –  नयागांव हाईवे पर एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना बुधवार की है अचानक ट्रेलर में आग लगने से अफरा – तफरी का माहौल हो गया था। आपको बता दें की ट्रेलर में कपड़ा बनाने की सामग्री में काम आने वाले धागे के बंडल मौजूद थे। आग इतनी भीषण थी कि ट्रेलर की बॉडी जलकर पूरी खाक हो गई है।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर नागदा से गुलाबपुरा की तरफ जा रहा था नयागांव बेरियल के पास चाय पीने के लिए ड्राइवर ने जैसे ही ट्रेलर को रोका तो उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते पूरे ट्रेलर ने आग पकड़ ली।

 गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811