Let’s travel together.

बेढ़ने सिंगरौली से श्रीराम भक्तों ने अयोध्या पहुचाया 51 किलो घी

0 167

अयोध्या के महापौर ने श्रीराम भक्तों का दिया सम्मान
बबीता जैन बेढन सिंगरौली
मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी की जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने की खुशी भारतवर्ष के ही नहीं अपितु दुनिया के कौने कौने में है प्रसन्नता भी ऐंसी की जिनसे जो भी दान बन रहा है वह तन मन धन से समर्पित होकर दान कर रहा है इसी कड़ी में देश के ह्रदय प्रदेश मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बेढन से श्री रामभक्तों ने अयोध्या ले जाने 51 किलो घी अपने हाथों से घर मे निकालकर पूर्ण शुद्धि के साथ वाहन से अयोध्या पहुचाया जहाँ अयोध्या के महापौर ने श्रीराम भक्तों को सम्मान दिया और श्रीराम मंदिर जी मे देशी घी का दान स्वीकार किया।


सभी के आराध्य प्रभु श्रीराम की कृपा से श्री राम हिंदू उत्सव समिति बैढ़न जिला सिंगरौली से ने 51 किलो शुद्ध घी एकत्रित किया और 30 दिसंबर दिन शनिवार को श्री राम नगर कॉलोनी बैढ़न से बड़े हनुमान मंदिर होते हुए वाहनों द्वारा अयोध्या धाम के लिए श्रीराम भक्तों की टोली रवाना हुईं अयोध्या में महापौर गिरीश त्रिपाठी के सहयोग से विश्व हिंदू संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र जी विश्व हिंदू संगठन के संयुक्त मंत्री कोटेश्वर जी भंडार गृह के चंपक जी की उपस्थिति में भंडार गृह में 51 किलो घी दान किया


अयोध्या धाम के महापौर गिरीश त्रिपाठी द्वारा यह ज्ञात हुआ कि मध्य प्रदेश से पहली बार ही सामग्री आई है साथ ही महापौर ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव को शुभकामनाएं दी ओर बेढन सिंगरौली वासीयो को धन्यवाद व शुभकामनाएं दी बेढन सिंगरौली से अयोध्या घी लेकर गए समिति के अजीत जैन आशीष नामदेव सोनू नामदेव शिव मंगल साहू ने कहा कि हमारा जीवन धन्य हो गया हमने प्रभु श्रीराम जी की जन्मभूमि के दर्शन किये तो एक अलग ही आत्मशांति की अनुभूति हुई वहां जिस तरह श्रीरामभक्तो ने सम्मान दिया वह प्रशंसनीय है।
अयोध्या का भ्रमण करते हुए मंदिर में लगने वाले पाषाण के खाम्बो का छूकर अपने आप को सौभाग्यशाली समझा

जैन समाज कराएगी पांच से दश हजार लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन
श्रीरामभक्तों ने भगवान् आदिनाथ जैन मंदिर के संरक्षक स्वामी रवींद्र कीर्ति जी के दर्शन किये उन्होंने बताया कि जैन समाज के द्वारा15 तारिख से 25 तारिख तक भंडारे का आयोजन किया जाऐगा, 5 से 10 हजार लोगों के निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रखी गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ संकल्प सेवा आयोजन     |      प्रसंगवश:: दो कचौड़ी, एक समोसा, खेलों में वक्त आया है ऐसा…! -अजय बोकिल     |     शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811