Let’s travel together.

शराबी के दो ठिकाने…शराबी प्राचार्य पहुच गए थाने

0 608

सुरेंद्र जैन धरसींवा

“एक कहावत है शराबी के दो ठिकाने ठेके जाए या थाने”यह कहावत कहीं और नहीं बल्कि एक प्राचार्य के साथ चरितार्थ हुई है और शराबी प्राचार्य को पुलिस ने पकड़कर चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया हैं।
यह पूरा मामला है धरसींवा के दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जहां शुक्रवार को अचानक हंगामा हो गया तमाम व्याख्याता व छात्र छात्राएं प्राचार्य संजय शर्मा के खिलाफ शराब के नशे में स्कूल आकर रोज रोज दुर्व्यवहार का आरोप लगाने लगे और शिकायत क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा तक पहुचा दी साथ ही कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह को सूचना दे दी।


कलेक्टर गौरव सिंह के संज्ञान में माममा आते ही तहसीलदार जयेन्द्र सिंह व नायब तहसीलदार स्कूल पहुचे बीईओ संजय पूरी गोस्वामी भी स्कूल पहुचे उन्होंने वहां मौजूद तमाम व्याख्याताओ से उनकी बात सुनी मौके पर धरसींवा पुलिस भी पहुची ओर फिर प्राचार्य संजय शर्मा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्यवाही की ओर चिकित्सकीय परीक्षण के बाद तहसीलदार के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जमानत नही मिली और जेल भेजने के आदेश हुए।

घण्टो चला हंगामा शराबी प्राचार्य के खिलाफ

शराबी प्राचार्य के खिलाफ दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में घण्टो हंगामा चला व्याख्याता सुधा यदु सुभ्रा सिंह रेखा केशरी लेखिन वर्मा एवं छात्र छात्राओं ने बयान में बताया कि प्राचार्य हमेशा ही शराब पीकर स्कूल आते हैं और हमेशा अभद्र वर्ताव करते हैं लेकिन स्कूल की बदनामी न हो यह सोच सोचकर हम लोग चुपचाप सहन करते रहे व्यक्तिगत रुप से बीईओ सर को जरूर अवगत कराएं ताकि वह उन्हें समझा दें लेकिन जब पानी सर के ऊपर हो गया तब मजबूरी में उनके खिलाफ शिकायत करना पड़ी

क्या कहते हैं तहसीलदार

इस मामले में तहसीलदार जयेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राचार्य के खिलाफ सभी स्टाफ के टीचरों ने शराब पीकर स्कूल आने और अभद्र बर्ताव की शिकायत कलेक्टर महोदय से की थी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर प्राचार्य का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजने के आदेश हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811