Let’s travel together.

मर्यादा पुरषोत्तम के हाथों मुक्ति पाने वाले लंकाधिपति रावण का जन्मोत्सव

0 277

हवन महाआरती के साथ भक्ति भाव से मनाया जन्मोत्सव
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
मर्यादा पुरषोत्तम भगवान रामचन्द्र जी के हाथों जो मुक्ति पाए वो भी पूज्य हो गए इसका जीता जागता प्रमाण है धरसीवा का मोहदी गांव जहां रावण की दशहरे पर सामूहिक पूजन और 31 दिसंबर को रावण का धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाता है ।
मोहदी में रावण की प्रतिमा को स्थापित हुए लगभग सौ साल हो चुके है ग्रामीणो की माने तो जब से रावण की प्रतिमा गांव में विराजित हुई है तब से गांव में कभी कोई विपत्ति नहीं आई हर साल दशहरे पर सामूहिक पूजन और 31 दिसंबर को जन्मोत्सव मनाते हैं।


हवन पूजन महाआरती के साथ जन्मोत्सव मनाया
मोहदी गांव में रविवार 31 दिसबर को सुबह से ही दीपावली की तरह खुशियों का माहौल रहा सुबह से ही ग्रामीण रावण महाराज की भक्ति में लीन रहे और पंडितों ने हवन किया सन्ध्या काल में पूरे गांव के बच्चे बुजुर्ग महिलाएं युवा सभी ने सामूहिक रूप से रावण महाराज की महाआरती की ओर गांव व प्रदेश और देश की सुख शांति सम्रद्धि की कामना की ग्राम सरपंच श्रीराम उपसरपंध आगाराम ग्राम सभा अध्यक्ष – दर्शन वर्मा पंच राकेश वर्मा राम-लिल अध्यक्ष- शिवराम साय रामनारायण यादव सूर्या यादव प्रवीण वर्मा अरुण वर्मा योगेश वर्मा महाराज शिवम शर्मा नरसिंह वर्मा अविनाश मोहदी आखल जगदीश साहू भागवत यादव सुरज सहित पूरा गांव इस दौरान भक्ति भाव मे सराबोर नजर आया


केक काटकर मनाया जन्मोत्सव
अंत मे ग्रामीणो ने केक काटकर रावण महाराज का जन्मोत्सव मनाया इस दौरान गांव में जन्मोत्सव स्थल पर विशाल भंडारा भी हुआ साथ ही अखाड़ों के प्रदर्शन भी हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811