Let’s travel together.

कम खर्च में करें ज्योतिर्लिंग दर्शन जानें IRCTC का शानदार ऑफर

109

सावन का महीना आज 4 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस माह में लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं, पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं और शिवालयों में दर्शन के लिए जाते हैं। सावन माह में विशेषकर लोग ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को बहुत ही शुभ मानते हैं तो ऐसे में आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का सुनहरा अवसर लेकर आया है।

IRCTC इन जगहों पर कराएंगा सैर

रेलवे के इस टूर के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से 27 जुलाई को रवाना होगी। इस दौरान यात्रियों के इन प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएं जाएंगे –

– महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

– सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

– द्वारकाधीश मंदिर

– नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

– भेट द्वारका

– त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग

– घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग

– भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

9 दिन और 10 रात का है टूर पैकेज

IRCTC का यह टूर पैकेज 9 दिन और 10 रात का है। यदि कोई श्रद्धालु स्लीपर क्लास से यात्रा करते हैं, तो इसका मात्र 18,925/- रुपए प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। वहीं 3AC में सफ़र करने पर 31,769/- रुपए प्रति व्यक्ति खर्च होगा। 2AC में यात्रा करना चाहते हैं, तो 42,163/- रुपये देना होंगे। आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811