Let’s travel together.

जनता की समस्या हल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, कभी भी कर सकते है शिकायत

0 323

अध्यक्ष हेल्प लाइन सेंटर का किया नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने श्रीगणेश

अनुराग शर्मा
सीहोर। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना का लाभ और समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे है। बुधवार को निकाय क्षेत्र अंतर्गत शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतू अध्यक्ष हेल्प लाइन नंबर 18002741566 का शुभारंभ किया गया।
बुधवार को सीएमओ आफिस के पास सेंटर का लोकार्पण करते हुए नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि अब नगर पालिका परिषद के हेल्प लाइन के अंतर्गत किसी प्रकार की समस्या को दर्ज करवाने एवं उसके समाधान के लिए बिना संकोच हेल्पलाइन नंबर पर से शिकायत दर्ज करवा सकते है।
जनता से सीधे जुडऩे के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने यह पहले की है। जिसमें स्वस्थ्य शाखा, एनयूएलएम शाखा, जल प्रदाय शाखा, आईडी शाखा, रेवेन्यु शाखा, ई-गवर्नेंस शाखा, वाटर टैंक-सेप्टिक टैंक आदि की शिकायत, फायर ब्रिगे्रड, इलेक्ट्रिकल शाखा आदि के लिए हेल्प नंबर सेंअर का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें शिकायत दर्ज करने पर निकाय क्षेत्र अंतर्गत शिकायतों के शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर सेंटर के लोकार्पण के दौरान नपा के अधिकारी और बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811