सुरेन्द्र जैन रायपुर
संत श्री प्रेमभूषण जी महाराज के कृपा पात्र पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन होना निश्चित हुआ है। कार्यक्रम 02 फरवरी 2024 से 10 फरवरी 2024 तक ग्राम बुंदेली (कोबा, सुरेगांव), जिला बालोद में होगा।कथा दोपहर 01 बजे से संध्या 05 बजे तक होगी। प्रतिदिन कथा का लाइव प्रसारण राजन जी महाराज के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा। आयोजक भोपसिंह साहू, श्रीमती अनुसुईया देवी साहू एवं समस्त ग्रामवासी हैं। डोमन सिंह साहू, खिलेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। कथा सुनने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दुविधा ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्र में पहली बार इस तरह के बड़े आयोजन होने से ग्रामीणों में भी उत्साह है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।