यशवंत सराठे बरेली रायसेन
विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उदयपुरा विधानसभा के समस्त सरपंचों एवं पार्टी के पांचो मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक बरेली भाजपा कार्यालय में ली। बैठक के दौरान विधायक पटेल ने समस्त सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की तमाम जनहितैषी योजनाओं जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन होना चाहिए। एवं प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजना का लाभ मिलना चाहिए यह मेरी और आपकी जवाबदारी है।

वहीं उन्होंने विधानसभा अंतर्गत आने वाले पांचो मंडल के मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी को यह निर्देशित किया कि आप लोग अपने-अपने मंडल के अंतर्गत आने वाले समस्त गांवों का भ्रमण कर लोगों से मिले उनकी समस्याएं सुनें और उन समस्याओं के समाधान को लेकर रास्ता निकाले।