Let’s travel together.

हम सब मिलकर स्वस्थ और तंबाकू-मुक्त समाज का निर्माण करने का संकल्प लें- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 100

31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस
भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कहा है कि तंबाकू का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। तंबाकू से कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की जानलेवा बीमारियां होती हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि हम तंबाकू का सेवन छोड़ें और दूसरों को भी इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करें। यह समय है जब हम एक स्वस्थ और खुशहाल समाज की दिशा में कदम बढ़ाएं। हम सब मिलकर एक स्वस्थ और तंबाकू-मुक्त समाज का निर्माण करें। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक खतरों के प्रति जागरूकता लाना और लोगों को तंबाकू का सेवन छोड़ने के लिए प्रेरित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811