Let’s travel together.

स्टॉक खत्म करने शराब ठेकेदारों ने लगाए ने दाम मेंं भारी कमी के बैनर,आबकारी विभाग ने जब्त किए

0 563

– मार्च क्लोजिंग से पहले शराब के दामों में भारी छूट

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में आबकारी विभाग ने मंगलवार को शराब की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए यहां पर शराब की रेट कम करने संबंधी जो बैनर-पोस्टर लगाए गए थे उनको जब्त करने की कार्रवाई की। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि शराब ठेकेदार अपनी-अपनी दुकानों पर मार्च क्लोजिंग से पहले स्टॉक को ठिकाने लगाने के लिए रेट कम कर शराब बेच रहे हैं। रेट कम करने के बैनर पोस्टर लगाकर यह शराब बेची जा रही है। आबकारी विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए इन बैनरों को जब्त किया।

ठेका समाप्ति से पहले दाम में दी जा रही है छूट-

बताया जा रहा है कि जिले की शराब दुकानों सारी दुकानों का शराब ठेका 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसलिए आनन-फानन में शराब ठेकेदार अपना स्टॉक निल करने की फिराक में हैं। इसलिए नियम विरुद्ध तरीके से शराब ठेकेदारों ने बैनर पोस्टर लगा लिए थे। बताया जा रहा है कि 31 मार्च से पहले ठेका समाप्ति के चलते स्टॉक खत्म करने की योजना पर ठेकेदार काम कर रहे हैं।

नवीन वर्ष 2022-23 के लिए नहीं हो पाए ठेके-

बताया जाता है कि जिले में नवीन वर्ष 2022-23 के लिए ठेके अभी तक नहीं हो पाए हैं। केवल चिंहित दुकाने ही ठेके पर उठी हैं। इनमें भी करीब 40 फीसदी दुकाने ही उठी हैं। मप्र सरकार की नई नीति का शराब ठेकेदार विरोध कर रहे हैं। अब एक अप्रैल से दुकानों का संचालन कौन करेगा इसको लेकर भी दुविधा की स्थिति बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811