Let’s travel together.

बनारस से लौट रहे छतरपुर एक के परिवार केचार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

0 153

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई

छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रीन एवेन्यू निवासी राकेश सिंह अपने परिवार के साथ नई जॉब लगने की खुशी में काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस दर्शन करने गए हुए थे, जहां से लौटते समय उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के पास तेज रफ्तार कार आईटेन कार क्रमांक सीजी 07 सीए 6309 पेड़ से टकरा जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। तीन की घटना स्थल पर तो एक बच्ची की अस्पताल में मौत हुई है। पुलिस ने राकेश सिंह की कार के कागजों से उनकी पहचान कराते हुए दोस्तों आदि को घटना की सूचना दी।
शहर के ग्रीन एवेन्यू में 205 नंबर बंगले में निवासी राकेश सिंह (46) छतीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले थे, जो ग्रेनाइट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करते थे। हादसे में राकेश कुमार, उनकी 40 वर्षीय पत्नी वंदना और 62 वर्षीय सास की मौके पर ही मौत हो गई। 10 वर्षीय पुत्री अनिका सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही उनके निवास वाली ग्रीन ऐवेन्यू कॉलोनी में शोक की लहर फैल गई है। बताया गया है मृतक राकेश सिंह का 17 वर्षीय बेटा हैदराबाद में पढ़ता है जो परिवार में अब वही एकमात्र बचा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस अधिकारी का ऐतिहासिक शपथपत्र, नियम तोड़ा तो नौकरी छोड़ने तक को तैयार     |     कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया याद     |     रायसेन जिले को नए  शव वाहन की जगह कंपनी ने दिया पुराना वाहन, शिकायत करने पर  नए शव वाहन भेजे     |     रात में घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या भोपाल ले जाते समय मौत     |     विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811