Let’s travel together.

21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

0 441

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपराई मुनारा में अज्ञात कारण के चलते एक 21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनारा गांव निवासी बाबूलाल लोधी की 21 वर्षीय पुत्री ज्योति लोधी ने अपने ही घर में फांसी के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं परिजन खेत पर काम करने गए थे घर पर युवती अकेली थी जब परिजन घर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मौसम ने पकड़ी रफ्तार! MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं से बढ़ी चिंता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव’ का विशाल आयोजन,तैयारियां शुरू     |     साईंखेड़ा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जांच में प्राचार्य दोषी, कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन आयुक्त कार्यालय भेजा     |     जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली सचिवों की समीक्षा बैठक,सचिवों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण     |     शिवपुरी में झमाझम बारिश से निचली बस्तियों में भरा पानी, अवैध कॉलोनियों में जलभराव     |     संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को समझना     |      एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:: एम्स और पीपल्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811