Let’s travel together.

111 बच्चों पर 11 शिक्षक,फिर भी बच्चों के भविष्य से खिलवाड

0 129

विशाल सिंह शिल्पी बेगमगंज रायसेन

नगर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल केंपस में बनी हुई शासकीय कन्या माध्यमिक किला स्कूल में शिक्षकों के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जहां पर शिक्षकों की संख्या जरूरत से ज्यादा होने के बाबजूद भी छात्रों को शिक्षा प्रदान करने में लापरबाही बरती जा रही है। किला स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं के द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जाती है जो कि एक तो कभी समय पर शाला नहीं पहुंचते है और फिर उपस्थिति डालकर यहां वहां चले जाते है। जिसमें कुछ शिक्षक तो ऐंसे है जो उपस्थिति डालने के बाद घर पर ही रहते है और अन्य शिक्षक यहां- वहां दुकानों पर बैठने चले जाते है अब चाहे बच्चों का भविष्य खराब हो उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता उनको तो सरकार से तन्खा हर महीने पूरी मिल जाती है।
विगत दिनों पत्रकारो के द्वारा उक्त स्कूल का अवलोकन किया गया था जिसमें सिर्फ तीन शिक्षक ही उपस्थित मिले थे। जब एसडीएम को शिकायत की तब आनन -फानन में शिक्षकों का स्कूल पहुंचना हुआ था। वहीं प्रधानाध्यापक बीएस कर्णवंषी जो कि सिर्फ उपस्थिति डालकर चले जाते है उनको खुद शिक्षकों की जानकारी नहीं थी और उन्होने बताया था कि उनका पुत्र स्कूल में पढ़ाता है और बच्चों ने भी बताया था कि शिक्षक नहीं पढाते छोटू भैया पढाते है।

11 शिक्षक पर 111 छात्र
कन्या माध्यिमिक शाला किला स्कूल में करीब एक सौ ग्यारह बच्चे पढते है लेकिन वहां शिक्षक जरूरत से ज्यादा पदस्त है जबकि जरूरत के हिसाब से सिर्फ 5 शिक्षकों की स्कूल में जरूरत है। लेकिन जरूरत से ज्यादा शिक्षक पदस्थ होने के बाबजूद भी बच्चों को शिक्षा से विमुख किया जा रहा है।

यह शिक्षक है पदस्थ –
प्राथमिक में मुकेश विश्वकर्मा, संगीता दुबे, सुनीता बलैया, रीता सोनी, स्नेहलता जैन और उर्दू विषय की शिक्षिका राफिया बेगम। माध्यमिक शाला में श्रीमती चंचल बलैया सामाजिक विज्ञान, श्रीमती शालनी जैन गणित, श्रीमती सीमा ठाकुर विज्ञान, सतीश जैन अंग्रेजी माध्यम से एवं प्रधानाध्यापक बीएस कर्णवंषी पदस्थ है।


जहां जरूरत वहां भेजे शिक्षकों को –
प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में विषय और बच्चों के अनुसार सिर्फ पांच शिक्षकों की आवश्यक्ता है प्राथमिक में 71 बच्चों पर तीन शिक्षक और माध्यमिक में अधिकतम तीन शिक्षक आवश्यकता है लेकिन वहां भी गणित और विज्ञान का एक शिक्षक की जरूरत है लेकिन दोनों विषय के अलग अलग शिक्षक है। जिससे सिर्फ माध्यमिक में दो शिक्षकों की आवश्यक्ता है। लेकिन पूरी स्कूल में 6 शिक्षक अधिक है। उक्त शिक्षकों को तहसील में अन्य स्कूलों में जरूरत है उन स्कूलों में भेज देना चाहिए।
पूर्व पार्षद ने की शिकायत –
पूर्व पार्षद ग्याप्रसाद शाक्या ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकातय करते हुए बताया है कि प्रधानाध्यापक भारत सिंह कर्णवंषी संस्था में 12 वर्ष से पदस्थ है जो कि केवल स्कूल में हस्ताक्षर करने के लिए आते है और उनके स्थान पर उनका पुत्र संस्था का संचालन करता है। उर्दू की शिक्षक पदस्थ हैं जबकि स्कूल में करीब 3 वर्ष से उर्दू पढने बाले छात्र ही नहीं है। और वहां जब छात्र ही नही तो इनका वेतन कहां से और किस लिए निकाला जाता है।
उक्त स्कूल में कक्षा 1,2,3 में एफएलएम कार्यक्रम संचालित है लेकिन किसी शिक्षक ने इसके लिए प्रशिक्षण नहीं लिया और न ही कक्षाएं संचालित होती है जिससे शासन की महात्वकांक्षी योजनाओं को धूमिल किया जा रहा है।
इस संस्था में एक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने नियुक्त किया गया है जबकि अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित ही नहीं होती ऐंसे शिक्षक को अपनी मूल शाला में भेजा जाना चाहिए। वहीं उक्त स्कूल में दो शिक्षक ऐंसे है जो माह में एक दो बार ही उपस्थित होते है और पूरे महिने की उपस्थिति दर्ज करते है। वहीं शासन के निर्देशानुसार एक परिसर में होने बाली सभी शालाओं को एकीकृत कर दीया गया है पर इस परिसर में एक माध्यमिक स्कूल तो शामिल कर लिया है लेकिन इस कन्या माध्यमिक शाला किला को शामिल नहीं किया है। आखिर शासन के नियमों को ताक पर क्यों रखा जा रहा है।
इनका कहना है-
मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया था जिसमें जिन शिक्षकों की लापरवाही पाई गई थी उन पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम को भेज दी है।
राजेंद्र श्रीवास्तव, बीईओ बेगमगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811