Let’s travel together.

शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा

0 49

– नीलगर चौराहे स्थित 100 साल पुराने मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, चार पीढ़ियों से हो रही पूजा

– हलधर के नाम से पूज्य हैं श्रीकृष्ण के बड़े भाई, शेषनाग के अवतार माने जाते हैं बलराम

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम के बीच शिवपुरी में भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ जी का जन्मोत्सव बुधवार को भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के पुरानी शिवपुरी स्थित नीलगर चौराहे के पास एक मकान के अंदर स्थित बलदाऊ जी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शिवपुरी का एकमात्र बलदाऊ जी का मंदिर

यह मंदिर शिवपुरी का एकमात्र बलदाऊ जी का मंदिर है और स्थानीय लोगों के अनुसार 100 साल से भी अधिक पुराना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बलदाऊ जी को बलराम जी के नाम से भी जाना जाता है। वे भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई थे और शेषनाग के अवतार माने जाते हैं। उन्हें हलधर भी कहा जाता है, क्योंकि वे सदैव अपने साथ हल धारण करते थे।

चार पीढ़ियों से जारी है मंदिर की पूजा

मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी बंटी ने बताया कि उनके परिवार की चार पीढ़ियां इस मंदिर में सेवा कर रही हैं। उनके दादा, परदादा और पिता ने भी यहां पूजा-अर्चना की है और यह परंपरा आज भी जारी है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले मनाया जाता है बलराम जी का जन्म उत्सव–

सामाजिक और धार्मिक कार्यों से जुड़े मनीष शिवहरे ने बताया कि बलराम जयंती श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से दो दिन पहले मनाई जाती है। शिवपुरी में बलदाऊ जी का यह एकमात्र मंदिर होने से इसका विशेष महत्व है। बुधवार को बलराम जयंती पर यहां दिनभर धार्मिक कार्यक्रम चले और बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी में धूमधाम से मना दशहरे का पर्व,आकर्षक झांकियों के साथ निकला भव्य चल समारोह     |      बाड़ी में दो पेट्रोल पंपों पर डीजल चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी साथी समेत गिरफ्तार     |     साईखेड़ा में अज्ञात युवकों द्वारा रावण के पुतले में लगाई आग, क्षेत्र में भारी रोष     |     पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा,स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,विधायक डॉ चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा हुए शामिल     |     दशहरा पर्व पर क्षत्रिय समाज  ने किया शस्त्र पूजन     |     पाशविकता में पुरूषों को पछाड़कर महिलाएं कौन-सी ट्राॅफी जीत लेंगी? -अजय बोकिल     |     विजयादशमी और नीलकण्ठ दर्शन की परंपरा: लोक आस्था का प्रतीक, प्रकृति का अनमोल संदेश     |     सांची में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आज होगा रावण दहन     |     नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811