मौसम ने पकड़ी रफ्तार! MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं से बढ़ी चिंता
सी के पारे
भोपाल। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में आज ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कई अन्य राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की आशंका जताई गई है।
MP में सबसे ज्यादा सतर्कता
मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। IMD के मुताबिक 5 सितंबर को भी पश्चिमी MP में बहुत भारी और पूर्वी MP में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा है। राज्य में प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इन राज्यों में भी मौसम बिगड़ने के आसार
मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, एवं अन्य राज्यो में भी मौसम बिगड़ने का आसार बन सकते हैं
लोग रहें सावधान
तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, नदी-नालों और जलभराव वाले रास्तों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखना जरूरी है।अगले 24 से 48 घंटे कई इलाकों के लिए अहम रहने वाले हैं।