Let’s travel together.

शिवपुरी एसडीएम पहुंचे बलारपुर, नवरात्रि मेले को लेकर व्यवस्थाओं के संबंध में की बैठक

0 528

– अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी एसडीएम गणेश जायसवाल सोमवार को माधव नेशनल पार्क के अंदर लगने वाले बलारपुर नवरात्रि मेले को लेकर बलारपुर गांव में पहुंचे और यहां पर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

शिवपुरी एसडीएम गणेश जायसवाल ने नवरात्रि में बलारपुर माता मंदिर क्षेत्र में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व और वन विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। गौरतलब है कि माधव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित प्रसिद्ध बलारपुर माता मंदिर चेत नवरात्रि में मेला भरता है और इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां पर माता मंदिर पर दर्शन के लिए आते हैं। इस मेले में सभी आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त रहें इसको लेकर शिवपुरी एसडीएम गणेश जायसवाल ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811