Let’s travel together.

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में पक्का मकान मिलने से रामकली बाई के जीवन में आई खुशहाली

0 439

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत करें। कई बार धनराशि के अभाव में व्यक्ति अपने इस सपने को साकार नहीं कर पाता। ऐसे ही जरूरतमंद व्यक्तियों, परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार कर रही है प्रधानमंत्री आवास योजना। सिलवानी जनपद के ग्राम,उचेरा जमुनिया, भी उन हितग्राहियों में शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला है। रामकली बाई अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कच्चे घर में रहने में बहुत परेशानी होती थी। बरसात के मौसम में तो कई रातें जाग-जागकर गुजारनी पड़ी है। उन्हें लगता था कि पक्के घर का सपना, सपना ही रह जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई आवास योजना योजना (ग्रामीण) की मदद से उनका पक्के घर का सपना पूरा हो गया है। रामकली बाई अब अपने परिवार के साथ अपने पक्के घर में सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं होती, तो उनका पक्के मकान का सपना साकार नहीं हो पाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राही को एक लाख 20 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है जिसमें 60 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811