Let’s travel together.

पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने रेल मंत्री को पत्र लिख उठाई रेल स्टापेज की मांग

0 158

अनुराग शर्मा सीहोर

लंबे समय से सीहोर जिला मुख्यालय के रेल्वे स्टेशन पर कई ट्रेनों का स्टापेज नहीं है, जबकि बड़ी संख्या में जिले से लोग देश के अन्य हिस्सों में आते जाते हैं, ट्रेनों के स्टापेज की कमी खलती है। अब आमजनता की समस्या को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने उठाते हुए केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है। श्री सक्सेना ने पत्र में उल्लेखित किया है कि कोरोना काल के समय से सीहोर रेल्वे स्टेशन पर अनेकों ट्रेनों के स्टापेज समाप्त कर दिये गए हैं। इससे आवागमन में लोगों को काफी समस्या हो रही है। सीहोर रेल्वे स्टेशन पर इन्दौर जबलपुर ओवर नाइट, इन्दौर भोपाल इंटरसिटी, अंबेडकर नगर प्रयागराज, इन्दौर हावड़ा सहित आधा दर्जन से अिधक ट्रेनों के स्टापेज पूर्व में थे, अब कोरोना काल बीत चुका है, प्रदेश और देश में सामान्य स्िथति हो गई है। इसलिए इन ट्रेनों के स्टापेज जिला मुख्यालय होने चाहिए। श्री सक्सेना का कहना है कि ट्रेन स्टापेज नहीं होने से व्यापारी, स्टूडेंट , नौकरी पेशा लोग और किसान, मजदूरों के साथ ही मध्यम वर्गीय और गरीब तबका आवागमन के लिए बहुत परेशान है। इसी प्रकार भोपाल, देवास, उज्जैन, तक अपडाउनरों को भी परेशानी हो रही है। लोग मंहगे परिवहन के लिए बाध्य हो रहे हैं। जिले के धार्मिक स्थलों की पहचान देश भर में है, इसमें भगवान गणेश मंदिर, कुबेरेश्वर धाम पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश भर से आते जाते हैं। उन्हें असुविधा होती है। जबलपुर इन्दौर ओवर नाइट, इन्दौर भोपाल इंटर सिटी सहित देश के अन्य हिस्सों आवागमन करने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के स्टापेज की मांग श्री सक्सेना ने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811