Let’s travel together.

संग्रामपुर में दो माह बाद फिर तेंदुएं का मूवमेंट,गाय के शावक पर किया हमला

0 209

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले नीनोद पंचायत के गांव संग्रामपुर में मंगलवार बुधवार के दरमियान रात को तेंदुआ ने गाय की बछिया के ऊपर हमला कर दिया। जिससे बछिया की मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुआ का मूवमेंट नरखेडा,अंबाडी ,दीवानगंज, कयामपुर,संग्रामपुर यदि के जंगलों में देखा जा रहा है। इससे पहले भी तेंदुआ ने इन गांवों के जानवरों के ऊपर हमला किया था। 2 महीने से अभी इन जंगलों में तेंदुआ का मूवमेंट नहीं देखा जा रहा था मगर मंगलवार बुधवार के रात्रि के समय तेंदुआ ने गाय की बछिया के ऊपर हमला कर दिया जिससे गाय की बछिया की मौत हो गई।

तेंदुआ के हमले की जैसे ही संग्रामपुर के ग्रामीणों को सूचना मिली सभी लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारियों से कई बार तेंदुआ की शिकायत कर चुके हैं। मगर वन विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। रात के समय हमेशा हमें डर बना रहता है कि कहीं तेंदुआ हम पर हमला न कर दे। हम अपने बच्चों को भी शाम के समय घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। संग्रामपुर निवासी नितेश श्रीवास्तव ने बताया है कि इससे पहले भी तेंदुआ का मूवमेंट इस तरफ देखा गया है। मगर वन विभाग के अधिकार तेंदुआ का पकड़ नहीं कर रहे हैं जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

डिप्टी रेंजर सतीश श्रीवास्तव


संग्रामपुर,कयामपुर,बालमपुर, अंबाडी, मुस्काबाद और दीवानगंज यदि गांव से लगकर बड़ा जंगल पड़ता है। इस जंगल में तेंदुआ का हमेशा मूवमेंट बना रहता है। इसलिए ग्रामीणों को जंगल में जाते समय समूह में जाए और अगर तेंदुआ दिखे तो शोर शराबा कर उसको भगाने की कोशिश करें। रात के समय टॉर्च जलाकर जंगल में जाएं हम सुबह आसपास के गांव में मुनादी कर देंगे। रात के समय बच्चों को जंगल में अकेला न जाने दे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नकली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बता रहा असली और नकली शराब की पहचान     |     बाड़ी के आदिवासी सेवा संघ में 5.5 लाख का ‘वर्दी कांड’! 25 साल से कुर्सी पर जमे कोषाध्यक्ष पर संस्था को दीमक की तरह चाटने का आरोप     |     रायसेन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 24वीं किस्त वितरण कार्यक्रम सम्पन्न     |     पीएम किसान की 24वीं किस्त का हुआ वितरण कार्यक्रम , 125 किसानों ने लिया भाग     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक     |     मौत की फैक्ट्री बनी नूतन इस्पात, सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे मजदूर की मौत, बरसते पानी में ग्रामीणों ने किया घेराव     |     एक महीने बाद भी युवती से मारपीट करने वाली PHE  की सब इंजीनियर पर कार्रवाई नहीं, PHE कार्यालय के सामने परिजनों का प्रदर्शन     |     अवंतिका क्लब में महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ     |     रायसेन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, ट्रक के नीचे लेटकर बोला- मुझ पर चढ़ा दो वाहन     |     केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई चौहान का निधन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811