Let’s travel together.

हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल ने फोड़ा ईवीएम पर ढ़ीकरा

0 167

– शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने ईबीएम मशीन पर निशाना साधा

– भाजपा के रमेश खटीक ने हराया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले से करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने अपनी हार को लेकर ईवीएम मशीनों पर निशाना साधा है। करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशीप्रागीलाल जाटव मतगणना के दौरान 17 वे राउंड तक आगे थे लेकिन अचानक आगे वाले राउंड में गिनती के दौरान वह भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक से पीछे हो गए। मतगणना के बाद वह 3103 वोटों से चुनाव हार गए। मतगणना पूरी होने के बाद जब वह हार के बाद बाहर आए तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने अपनी हार को लेकर आरोप लगाए और पूरा दोष ईवीएम पर मढ़ दिया।
करैरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव ने कहा सब लोगों ने मेहनत की सब लोगों ने वोट दिया लेकिन चुनाव में नतीजे इधर उधर हो जाते हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव की मतगणना में दो ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि प्रागीलाल जाटव को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था जबकि भाजपा ने यहां से रमेश खटीक को टिकट दिया था। पूर्व में जब करैरा में उपचुनाव 2020 में हुए थे तो यहां पर करैरा से प्रागीलाल जाटव जीते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811