Let’s travel together.

सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा हारे, शिवपुरी में पांच में से चार सीटें जीती भाजपा

0 129

– शिवपुरी विधानसभा सीट पर देवेंद्र जैन ने यशोधरा राजे सिंधिया का रिकॉर्ड तोड़ा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पांच विधानसभा सीटों के लिए आज पीजी कॉलेज में मतगणना का काम हुआ। इस दौरान जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा जीती है जबकि एक सीट पर कांग्रेस विजयी हुई है। जिले की पोहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिंधिया समर्थक और पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा का हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी कैलाश कुशवाह ने सुरेश राठखेड़ा को 49481 मतों से हरा दिया। इसके अलावा शिवपुरी से सीट से भाजपा के देवेंद्र जैन, कोलारस से भाजपा के महेंद्र यादव, पिछोर से भाजपा के प्रीतम लोधी, करैरा से भाजपा के रमेश खटीक जीते हैं। इस तरह से पांच सीटों में से चार पर भाजपा जीती है जबकि एक पर कांग्रेस विजयी हुई है।

देवेंद्र जैन ने यशोधरा राजे सिंधिया का रिकॉर्ड तोड़ा-

शिवपुरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन मतों की गिनती के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह से शुरू से ही आगे बढ़त बनाए रहे। इस सीट पर देवेंद्र जैन ने केपी सिंह को 53 हजार मतों से मात दी। इस तरह से देवेंद्र जैन ने वर्ष 2018 के यशोधरा राजे सिंधिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की यशोधरा राजे सिंधिया ने 28748 मतों से कांग्रेस के सिद्धार्थ लढ़ा को हराया था। इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया।

चौराहे पर लगी स्क्रीन पर उमड़े लोग-

विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहा। शिवपुरी के फिजिकल चौराहे पर जिला प्रशासन के द्वारा बड़ी स्क्रीन लगवाई गई है जिससे लोग विधानसभा चुनाव की मतगणना की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस दौरान जहां पर आम लोगों की भारी संख्या में भीड़ देखी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811