मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 शाहपुर जोड़ पर आयशर ट्रक और ओमनी वेन में आमने-सामने भिंड़त हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर निवासी नरेंद्र कुमार पिता प्रेमचंद जैन 54 वर्ष, रेखा पति नरेंद्र जैन उम्र 50 वर्ष, ड्राइवर इब्राहिम पिता नूर मोहम्मद उमर 45 वर्ष घायल हो गए उनको तुरंत पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनका इलाज किया गया।

बताया गया है कि यह सभी इंदौर में शादी समारोह में गए थे वापस अपने घर सागर लौट रहे थे तभी विदिशा की तरफ से आ रहे हैं आयशर ट्रक ने शाहपुर जोड़ पर सामने से टक्कर मार दी जिससे ओमनी वेन में बैठे तीनों लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ओमनी वैन सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त गई पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है साथ ही ट्रक को जप्त कर लिया है।भिंड़त में ओमनी वेन सामने से क्षतिग्रस्त हो गई