Let’s travel together.

भाजपा जिला कार्यालय में संभागीय संगठन मंत्री ने ली भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक

0 49

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में संभागीय संगठन मंत्री विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे, बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने बैठक की शुरुआत की। इस मौके पर भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा , पूर्व मंत्री रामपाल सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर बैठक में संभागीय संगठन मंत्री तेज बहादुर सिंह चौहान ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा बूथ स्तर तक कार्य को प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया । कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक सुरेंद्र पटवा, विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह आदि का कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला से स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के अपेक्षित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकरता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811