Let’s travel together.

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई माँ कर्मा जयंती

0 686

राधाकृष्ण के स्वरूप व नृत्य करते अश्व रहे शोभायात्रा के आर्कषण

विनोद साहू

बाड़ी नगर में इस बार युवाओं की टोली ने माँ कर्मा जयंती महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई । पुराने बाजार से माँ कर्मा देवी बालरुप में भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी हुई मोहक झाँकी की पूजन अर्चना कर शोभायात्रा शुरु हुई जिसमें मुख्य आर्कषण पाँच अश्व नृत्य करते हुए माँ की भक्ति में लीन थे तो बहीं प्रदेश में मशहूर गाडरबाड़ा के कलाकार राधाकृष्ण के मोहक स्वरूप राधाकृष्ण की गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे और एक ड्रोन केमरा फोटोशूट कर रहा था तो दूसरा ड्रोन कैमरा पूरी शोभायात्रा पर फूलों की बरसात कर रहा था , नगर के समान सेवियों द्वारा जगह जगह शीतल पेय व संतरों का वितरण कर शोभायात्रा में चल रहे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होने दिया।

शोभायात्रा में चल रहे नर-नारी व बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया । शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से निकलते हुए वार्ड क्रमांक 12 में स्तिथ माँ कर्मा मंदिर पहुंचने पर मंदिर में महा आरती पश्चात मंचाशीन मुख्य अतिथियों में मुख्यरूप से रामनारायण जी साहू रेहटी , नंदराम जी साहू शाहगंज, महेश जी साहू सुल्तानपुर , शिवदयाल जी साहू व नगर के गणमान्य अतिथि का नगर समिति द्वारा स्वागत फूल मालाओं और शाल श्रीफल से किया गया। मुख्यअतिथि माननीय विदिशा क्षेत्र के साँसद रमाकांत भार्गव जी समयाभाव की कमी के चलते उपस्थित नहीं हो सके लेकिन उनके प्रतिनिधि के रुप में श्री रामनारायण जी साहू पूर्व उपाध्यक्ष लघुवनोपज संघ मध्यप्रदेश ने साँसद की मंशानुसार पाँच लाख रुपये साहू समाज को देने की बात कही।

नगर साहू समाज अध्यक्ष के रुप में शरद साहू ने कुशल नेतृत्व क्षमता से जो उत्साह नगर की समाज में देखना को मिला बह अतुलनीय हैं । एक बर्ष के कार्यकाल में नगर के माँ कर्मा मंदिर का कायाकल्प कर तीसरी मंजिल का निर्माण पूर्ण होने पर उसका लोकार्पण समारोह में पधारे मुख्य अतिथियों के हाथों समपन्न कराया गाया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईरान के राष्ट्रपति की सुपुत्री ज़हरा पेज़ेशकियान ने भारत मंडपम में बाग प्रिंट की कला को सराहा; प्राकृतिक रंगों की बारीकियों पर जताई उत्सुकता     |     स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811