Let’s travel together.

भगवान बुद्ध के परम शिष्यों की पावन अस्थियों ने की स्तूप की परिक्रमा

0 223

-उमड़ा जनसैलाब सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

देवेंद्र तिवारी  सांची रायसेन

आज महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन जनसैलाब उमड़ पड़ा तथा स्तूप चौराहे से जनता को सुरक्षित रोड़ क्रास करने पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी इस के साथ ही आज भगवान बुद्ध के परम शिष्यों को स्तूप की परिक्रमा कराई गई।


जानकारी के अनुसार आज महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन देश विदेश के श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा तथा रोड़ क्रास कराने पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी इसके साथ ही बौद्ध भिक्षुओं ने भी महाबोधि सोसायटी से बौद्ध मंदिर तक रैली निकाली इसमें बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षुओं ने हिस्सा लिया । इसके साथ ही आज प्रातः बौद्ध मंदिर में जिला प्रशासन एवं महाबोधि सोसायटी प्रबंधन ने भगवान बुद्ध के परम शिष्यों महामोद्ग्लाइन व सारिपुत्र की पावन अस्थियों को तलघर से निकाल कर पूजा अर्चना करने के उपरांत जनता के दर्शनार्थ रखी गई इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी इसके उपरांत दोपहर में भगवान बुद्ध के परम शिष्यों की पावन अस्थियों को कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्तूप क्र एक की परिक्रमा कराई ।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं महाबोधि सोसायटी के बिहाराधिपति पूज्य वानगल उपतिस्स नायक थैरो एवं सांची प्रभारी वानगल विमल तिस्स नायक थैरो सहित सैकड़ों के संख्या में भिक्षुओं सहित बौद्ध अनुयाई शामिल थे इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्थियों को परिक्रमा कराई गई तथा इसके उपरांत पावन अस्थियों को पुनः बौद्ध मंदिर में जनता के दर्शनार्थ रखा गया नगर पूरी तरह विभिन्न वस्तुओं की दुकानों से पटा पड़ा था इसके साथ ही आज शाम दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का समापन हो जायेगा । इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811