Let’s travel together.

दीपावली मिलन के साथ एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की बैठक संपन्न , सदस्यों ने रखे विचार

0 260

इंदौर। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इंदौर ईकाई का दिवाली मिलन समारोह आज सम्पन्न हुआ जिसमे सबसे पहले प्रांतीय अधिवेशन की सफलता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूप रेखा और बेहतर बनाने के लिए भी चर्चा की गई। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री राधावल्लभ शारदा जी की विचारधारा उद्देश्य , लक्ष्य की जानकारी सदस्यों को एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय संयोजक रजनी खेतान ने दी। संगठन के प्रति जवाबदारी को लेकर यूनियन की अध्यक्ष श्रीमती अंकिता यादव (कवयित्री ) ने अपनी बात की कविता के माध्यम से कही और अध्यक्षीय भाषण दिया । यूनियन की उपाध्यक्ष नेहा सोमानी ने महिला शक्ति पर आधारित अपने विचार रखे। महा सचिव स्वर्णा झंवर ने एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन में नई महिला सदस्यों से परिचय कराया साथ ही सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। यूनियन सचिव प्रतिभा गुप्ता सबको परिवार की तरह जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है उन्होंने विषय परिवर्तन कर दीपावली मिलन पर गीत प्रस्तुत किया।सदस्य दीपिका परमार ने मौसम के बदलाव और स्वास्थ्य पर कई नए उपाय भी सबके साथ सांझा किए । यूनियन सदस्य रिमझिम पोतदार, कल्पना जायसवाल ने कुछ नए सामाजिक कार्य भी किए जाने चाहिए की रूपरेखा तैयार की । मिलन समारोह में कीर्ति अग्रवाल, राखी राजपूत, मधु सिन्हा अन्य सभी महिला सदस्य शामिल रही और प्रमुख रूप से अजय परमार एवं श्री गौरव सोमानी , मुकेश मिश्रा संतोष पाटीदार भी शामिल हुए। पिंकी कदम , कविता मालवीय ने कार्यक्रम का समापन किया। आभार भावना ठाकुर ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811