Let’s travel together.

भारतीय संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य की बच्चों ने दी प्रस्तुति

0 180

 

– पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र पर हुआ राष्ट्रीय भाषा अंतर्गत लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र पर 75 दिवसीय राष्ट्रीय भाषा उत्सव के अंतर्गत लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक कक्षा के बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसमें भारतीय संस्कृति पर आधारित सदनवार नृत्य बच्चों ने प्रस्तुत किए। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ यहां भाग लिया और अपनी प्रस्तुति दी।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र के प्राथमिक विभाग में 75 दिवसीय राष्ट्रीय भाषा उत्सव के अंतर्गत लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति में जितनी विविधता है, उतनी ही विविधता भारतीय नृत्य में है। प्रतियोगिता का आयोजन सदनवार किया गया। विद्यालय के चारो सदनों ने अलग अलग

लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। रमन हाउस ने पंजाबी लोक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया वहीं टैगोर सदर ने हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवाजी सदन ने राजस्थानी लोकनृत्य कर तृतीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक जगदीश मीना द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया और उन्होंने बच्चों की सराहना भी की। विद्यालय की प्राचार्य पुनीता ज्योति भी कार्यक्रम में मौजूद रही और उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा की इससे बच्चों में भारत की विविध संस्कृति, भाषा व नित्य का ज्ञान बढ़ेगा। अंत में प्राथमिक विभाग की सीनियर शिक्षिका टी इक्का ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इसके लिए इन्होंने प्राथमिक विभाग के सभी सदन अध्यक्ष को बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811