Let’s travel together.

83 वर्षीय बुजुर्ग ने घर पर पोस्टल वैलेट से किया गुप्त मतदान, परिजनों ने आयोग की पहल को सराहा

0 152

सुरेंद्र जैन रायपुर 

निर्वाचन आयोग की पहल पर आज कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने स्वयं तात्यापारा निवासी 83 वर्ष की बुजुर्ग मतदाता श्रीमती सुमन कमाईसदार के घर पहुंचकर उनसे गुप्त मतदान कराया। विधानसभा निर्वाचन-2023 से भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान की घर पहुंच सुविधा शुरू की है। रायपुर जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसकी कमान खुद संभाल रखी है।

आज से रायपुर जिले में मतदान की घर पहुंच सुविधा शुरू हो गई है। डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने तात्यापारा निवासी सुमन कमाईसदार के घर पहुंचकर उनसे मतदान कराया। इस दौरान पूरा मतदान दल कलेक्टर के साथ मौजूद था। मतदाता की पहचान से लेकर गुप्त मतदान की सभी प्रक्रियाओं का कलेक्टर के समक्ष पालन किया गया और 83 वर्षीय श्रीमती सुमन ने अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने के लिए पोस्टल वैलेट के माध्यम से वोट डाला। श्रीमती सुमन घुटने की तकलीफ के कारण चलने-फिरने में बहुत समर्थ नहीं है। 83 वर्ष की बुजुर्गीयत के कारण लम्बे समय तक मतदान की लाईन में खड़े रहने की भी तकलीफ घर पर मतदान की सुविधा से श्रीमती सुमन को नहीं उठानी पड़ी है। बुजुर्ग महिला मतदाता के परिजन भी आयोग की इस पहल की मुक्त कंठ प्रशंसा कर रहें है। बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों में लगी लम्बी लाईनों में खड़े होने पर जिन तकलीफों का सामना करना पड़ता है उनसे परेशान होकर ऐसे मतदाता अपने मताधिकार को उपयोग करने से कतराते है। अब निर्वाचन आयोग ने घर पहुंच मतदान की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से ऐसे सभी मतदाताओं को अपने संवैधानिक और मूल अधिकार का उपयोग करने में बहुत आसानी हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811