Let’s travel together.

पूर्व विधायका शशि प्रभा राजपूत ने गरीब विकलांग बुजुर्ग के घर में पहुंचकर अपने हाथों से बनाई चाय

0 471

चुनाव के दौरान एक विकलांग बुजुर्ग के निवेदन पर उसके घर पहुंची
शब्बीर अहमद  बेगमगंज रायसेन
विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है जनसंपर्क के दौरान कई रोचक प्रसंग सामने आ रहे हैं। उदयपुरा बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायका शशि प्रभा राजपूत जब अपने पति ठाकुर रामपाल सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही थी तब एक विकलांग बुजुर्ग ने निवेदन किया कि वे शुरू से ही भाजपा के प्रति समर्पित हैं और रामपाल सिंह के समर्थक हैं आपको मेरे घर चलना होगा तब शशि प्रभा राजपूत बिना संकोच किए उस गरीब बुजुर्ग के घर पहुंची जब परिवार की महिलाओं ने चाय पीने का आग्रह किया तब शशि प्रभा राजपूत ने अपने हाथों से गैस की जगह चूल्हे पर चाय बनाने की बात की वहां पर पहले से ही चूल्हा जल रहा था तब उन्होंने अपने हाथों से चाय बनाई और पूरे परिवार सहित जनसंपर्क में उनके साथ शामिल महिलाओं को भी चाय परोसी । उनकी सहजता सरलता विनम्रता देखकर परिवार सहित आसपास के परिवार भी उनके मुरीद हो गए कि एक मंत्री की पत्नी ने गरीब के घर के चूल्हे पर चाय बनाई सबको पिलाई और स्वयं पी।

पूछने पर शशि प्रभा ने बताया की रामपाल सिंह को चूल्हे की रोटी अधिक पसंद है इसलिए बंगले पर भी हमने चूल्हे का इंतजाम कर रखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811