Let’s travel together.

सिंगोड़ी के पास हुआ प्रह्लाद पटेल के वाहन से भीषण हादसा, बाइक सवार की मौत तीन बच्चे गंभीर

0 174

प्रह्लाद पटेल के वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर

बाइक में चालक के अलावा स्कूल से लौट रहे तीन बच्चे थे सवार

छिंदवाड़ा । रोड शो के बाद नरसिंहपुर लौट रहे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के वाहन ने एक दोपहिया सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और बाइक में सवार तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल मंगलवार को छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के पक्ष में प्रचार करने के लिए छिंदवाड़ा दौरे पर थे। यहां दोपहर साढ़े तीन बजे दादा जी धूनी वाले के मंदिर के पास रैली के समापन के बाद प्रह्लाद पटेल उसी जगह से नरसिंहपुर के लिए निकल गए। इसी दौरान

सिंगोड़ी के पास उनकी तेज रफ्तार कार सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। इस बाइक में मोहगांव निवासी एक शिक्षक निरंजन चनद्रवंशी स्कूल छूटने के बाद तीन बच्चों को लेकर जा रहे थे। हादसे के बाद चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां शिक्षक को मृत घोषित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811