Let’s travel together.

कांग्रेस जनकल्याणकारी योजना बंद करने वाली पार्टी है और अब तो कांग्रेस कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है-शिवराज सिंह चौहान

0 471

मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है,मध्यप्रदेश में रहने वाली जनता ही मेरी भगवान है:शिवराज सिंह चौहान

बेगमगंज रायसेन। में एक बार फिर बेगमगंज वालों के दर्शन करने आया हूं। मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं। मैं हमेशा कहता हूँ कि, मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, मध्यप्रदेश में रहने वाली जनता ही मेरी भगवान है। मेरी बहनाओं 10 तारीख को इस बार धनतेरस है, इसलिए मैंने तय किया कि, धनतेरस से पहले ही तुम्हारे खाते में खुशियों की किश्त आ जाए। आज 7 तारीख से ही तुम्हारे खाते में पैसा आना शुरु हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, ये कमलनाथ, नकुलनाथ, कपटनाथ, कलंकनाथ कह रहे थे कि, बहनों के खाते में पैसा नहीं आएगा, केवल चुनाव तक ही आएगा। ये कोई धोखेबाज कांग्रेस थोड़ी है, यह तो शिवराज सिंह चौहान का वचन है। दुनिया की कोई ताकत लाड़ली बहनों का पैसा बंद नहीं कर सकती। सीएम ने कहा कि, लाड़ली बहना योजना का पैसा अभी भी आ रहा है, धनतेरस के पहले भी आएगा और न केवल लगातार आता रहेगा। बल्कि 1250 से बढ़ाकर उसे 3000 तक ले जाएंगे, यह हमारी गारंटी है। धनतेरस पर खूब खरीदी करो, दीपावली मनाओ और भाई दूज मनाओ। तुम्हारा भाई कभी तुम्हारे हिस्से में तकलीफ नहीं आने देगा।

यह बात बस स्टैंड पर भाजपा प्रत्याशी ठा. रामपाल सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।
कांग्रेस धोखेबाज और दगाबाज पार्टी है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस का जिनसे गठबंधन हुआ है वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश जी कहते हैं कि, काँग्रेस बहुत ही चालू पार्टी है। कांग्रेस ने हमें धोखा दिया यह दगाबाज पार्टी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, कांग्रेस जनकल्याणकारी योजना बंद करने वाली पार्टी है और अब तो कांग्रेस कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ एक दूसरे के कपड़े फड़वा रहे हैं। कांग्रेस ऐसी चक्की हो गई है कि जिसके दो पाट हो गए हैं। एक कमलनाथ का पाट और दूसरा दिग्विजय सिंह का पाट, इन दोनों पाटों के बीच में जनता पिस रही है और कांग्रेसी पिस रहे हैं। कमलनाथ ने सवा साल में वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा बना दिया था। मध्यप्रदेश को बर्बाद और तबाह करने में कांग्रेस सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तो हमेशा पैसों का रोना रोते थे। कहते थे मामा खजाना खाली कर गया। लेकिन भाइयो- बहनों जनता की सेवा के लिए मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं हैं।

भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताना है
श्री चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। वहीं डबल इंजन की सरकार में मध्यप्रदेश भी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पिछले 20 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास कार्यों से मध्यप्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल दी है, और इसलिए भाजपा के प्रत्याशी रामपाल सिंह को भारी मतों से जीत दिलाना है। प्रत्याशी साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मामा शिवराज को भी विजयी आशीर्वाद देना है। 17 नवंबर को कमल के फूल की बटन दबाकर मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।
इस दौरान भाजपा की रीति नीति और क्षेत्र के विकास को देखते हुए राजू रघुवंशी राजू भाई चिरचिटा के नेतृत्व में रामपाल सिंह के साथ सिलवानी से 150 गाड़ियों के काफिले के साथ आए रघुवंशी, आदिवासी, अहिरवार समाज सहित अन्य समाजों के करीब 1000 लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।


इस मौके पर उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुल्तानगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, सिलवानी मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, विजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गन एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811