Let’s travel together.

नुक्कड़ सभाओं में हो रही भाजपा सरकार के विकास कार्य व योजनाओं की चर्चा

0 70

 

– शिवपुरी में भाजपा के प्रचार ने जोर पकड़ा

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत जिले की शिवपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी गांव, गलियों, नगर, वार्ड आदि में पहुंचकर जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं द्वारा भाजपा सरकारों की रीति-नीति, कार्यों व योजनाओं की चर्चा कर पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया जा रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने बताया पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने आज गंगोरा, धुआनी, पाठ खेड़ा, जागती, मोहनगढ़, अर्जुन गबा, बिची में जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने कहा कि श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर शेष नहीं रखी। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां सड़क, बिजली, पानी की सुविधा न हो । भाजपा सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं की सौगात के माध्यम से किसानों के जीवन में खुशीहाली लाने का कार्य किया। देवेंद्र जैन ने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो क्षेत्र के विकास में कोई कसर शेष नहीं रखेंगे। इसी के साथ महिला मोर्चा टीम ने सदर बाजार, राठौर मोहल्ला, न्यू ब्लॉक में जनसंपर्क किया। वार्ड क्रमांक 16, 17, 18 शक्ति केंद्र की बूथ समीक्षा बैठक ली गई जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, विमलेश गोयल, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, संजय शर्मा, गिर्राज शर्मा, होतम रावत, राजा यादव विजय शर्मा सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811