Let’s travel together.

इन राशि वालों को शनि साढ़ेसाती से मिलने जा रही है मुक्ति

0 117

शनि देव के गोचर करते ही धनु राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी

जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में कई बड़े छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसी लिस्ट में आयु प्रदाता और कर्मफल दाता शनि देव का नाम भी शामिल है। जब भी शनि देव गोचर करते हैं तो किसी राशि के ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव शुरू होता है, तो किसी को साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इन राशि वालों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिलने वाली है।

इन 5 राशियों पर है शनि का प्रभाव:
शनि 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इसलिए मिथुन और तुला वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। तो धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़ेसाती चल रही है। शनि का एक साथ 5 राशियों पर प्रभाव रहता है। बता दें धनु वालों पर शनि साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। मकर वालों पर इसका दूसरा चरण तो कुंभ वालों पर इसका पहला चरण चल रहा है।

इनको मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति:

शनि 29 अप्रैल 2022 में जब कुंभ राशि में राशि परिवर्तन करेंगे, तो धनु राशि वालों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन 12 जुलाई 2022 में ही शनि के वक्री अवस्था में एक बार फिर से मकर राशि में गोचर करने से धनु राशि पर शनि साढे़साती का प्रभाव शुरू हो जाएगा और 17 जनवरी 2023 तक यही स्थिति रहेगी। इस तरह से देखा जाए तो धनु राशि  वालों को शनि दशा से मुक्ति 17 जनवरी 2023 को ही मिलेगी।

व्यापार और करियर में मिलेगी सफलता
धनु राशि वालों के 29 अप्रैल से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। हर काम में फायदा होगा। नई जॉब लग सकती है। वहीं अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपको प्रमोशन हो सकता है। वहीं आपको रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। अगर आपका व्यापार शनि से संबंधित है जैसे- ऑयल, शराब, लोहा, ट्रासपोर्ट, पेट्रोल का है तो आपको विशेष फायदा हो सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811