Let’s travel together.

महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

0 801

 

अनुराग शर्मा  सीहोर

जिला मुख्यालय के दूरस्थ ग्राम रामदासी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले में मृतिका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने यह दहेज हत्या की है। जिसको आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।
मामले में मायके पक्ष की ओर से आए जिला पंचायत शाजापुर के सभापति का कहना है कि ग्राम की बेटी आरती का विवाह 4 साल पहले रामदासी गांव में रहने वाले महेंद्र मालवीय के साथ हुआ था मृतिका के माता-पिता काफी गरीब परिवार से हैं । उन्होंने उन्हें बताया है कि आरती के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे ।

कल भी आरती ने अपने माता-पिता को फोन कर बताया था कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहे हैं उसे मार भी सकते हैं और कुछ देर बाद ही उन लोगों को सूचना मिली कि आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है लेकिन आरती के मां के पक्ष ने उसके ससुराल वालों की आत्महत्या की बात को झूठा करार देते हुए पुलिस से कहा है कि यह आत्महत्या नहीं है आरती के शरीर पर बांधने और चोट के भी निशान है यह दहेज के लिए की गई हत्या है।
मामले में इछावर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है जांच एसडीओपी कर रहे हैं । इस मामले में मृतिका के मायके पक्ष को सूचना दी गई थी वह काफी दूर रहते हैं इसलिए उनके आने में विलंब हो गया था।


एसडीओपी दीपक कपूर का कहना है कि मामले में अभी जांच जारी है मायके पक्ष के लोगों के बयान लिए जाएंगे, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

क्या है मामला
बताया गया है कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कल मौत हो गई थी। मामले में मायके पक्ष के लोग कल शाम को ग्राम आए इसके बाद आज महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811