डॉ अनिल जैन
दमोह। दमोह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 से भाजपा नेता मोंटी रैकवार ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी पर उपेक्षा का आरोप लगाकर दमोह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 से भाजपा उम्मीदवार और मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री आदरणीय श्री जयंत मलैया के खिलाफ नामांकन दाखिल किया था।

लेकिन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रमन खत्री, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल सोनी, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी, पूर्व महामंत्री संतोष रोहित, पूर्व नगर उपाध्यक्ष रीतेश सोनी की मौजूदगी में भाजपा नेता मोंटी रैकवार ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के पक्ष में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल नामांकन फार्म रिटर्निग अधिकारी के समक्ष वापिस लिया।