Let’s travel together.

बीजेपी नेता डॉक्टर गौरी शंकर शेजवार पहुंचे भाजपा कार्यालय, की प्रेस कॉन्फ्रेंस

0 553

 

 – पार्टी को ऊपर उठाने घर से निकले बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. गौरीशंकर शेजवार

रायसेन।सांची विधानसभा चुनाव को लेकर और बीजेपी कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर दुखी होकर डॉ. गौरीशंकर शेजवार आज रायसेन स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। डॉ. शेजवार ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहा और कुछ व्यक्तिगत कारणों के कारण से मे पार्टी गतिविधियों में भाग नहीं ले पाया। आज मुझे लगा कि पार्टी को मेरी जरूरत है और मै पार्टी का कार्यकर्ता हूं तो मुझे पार्टी से काम मांगना चाहिए। मैंने पार्टी को अपने खून से सींचकर खड़ा किया है मैं पार्टी से काम मांग रहा हूं कि मेरी जहां जरूरत पड़े जो मेरे लायक काम हो वह मुझे दें।

पुराने दिनों की याद करते हुए डॉक्टर गौरी शंकर शेजवार भावुक हो गए और उन्होंने कहा की आज पार्टी से जो कार्यकर्ता जा रहे हैं उससे में दुखी हूं हमारे प्रत्याशी को जिताने के लिए मैं संपर्क पर भी निकलूंगा। मैं पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हूं सात बार विधायक रहा हूं मंत्री भी रहा हूं विधानसभा में मेरी अच्छी पकड़ है मैं क्षेत्र में जाऊंगा और अपने प्रत्याशी के लिए काम करूंगा। मुझे पार्टी में बहुत कुछ दिया है और मेरी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि मैं पार्टी के लिए समर्पण का भाव रखूं। मैंने हमेशा पार्टी के प्रति समर्पण रखा है और आज भी मैं इसी भाव से पार्टी कार्यालय आया हूं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811