Let’s travel together.

शिवपुरी में रील बनाने के लिए युवती ने कर डाली ऐसी हरकत, पुलिस हुई सक्रिय तो बाद में मांगनी पड़ी माफी

0 75

-महिला ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए कमेंट बढ़ाने के लिए कर दी ऐसी भूल

– महिला ने रील बनाते हुए कहा घमंड तो मौ को एक ही बात को है, लड़की खरीदती और बेचती हूं, वो भी बदरवास से

– मानव तस्करी को लेकर किया कमेंट मच गया हड़कंप

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक युवती ने रील बनाते समय ऐसा कमेंट कर दिया कि पुलिस को परेशान होना पड़ा और पुलिस को बयान जारी करना पड़ा। इस युवती ने रील बनाते हुए कमेंट कर दिया कि घमंड तो मौ को एक ही बात को है, लड़की खरीदती और बेचती हूं, वो भी बदरवास से। मानव तस्करी को लेकर किए गए इस कमेंट के बाद पुलिस एक्टिव हुई और संबंधित युवती का पता लगाया गया बाद में युवती ने पुलिस जांच के दौरान बताया है कि उसने अपनी रील पर लाइक और कमेंट बढ़ाने के लिए इस तरह की बात कह दी ।

वीडियो में कहा- लड़की खरीदती और बेचती हूं-

सोशल मीडिया पर एक युवती की रील सामने आने से पुलिस महकमे से लेकर शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। रील में युवती बोलती नजर आ रही है कि घमंड तो मौ को एक ही बात को है, लड़की खरीदती और बेचती हूं, वो भी बदरवास से। है कोई हमारी टक्कर में तो खरीदकर बताए और कमेंट करें। इस रील की जब पुलिस ने पड़ताल की तो बदरवास का कोई लेना देना अभी फिलहाल नजर नहीं आया है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि रील बनाने वाली युवती अशोकनगर जिले के नई सराय थाना क्षेत्र के ग्राम छोलाईबबूरिया की रहने वाली है।

रील बनाने के लिए किया ऐसा-

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि युवती का नाम रचना दोहरे बताया जा रहा है। रील सामने आने के बाद बदरवास टीआई विकास यादव ने जब रील बनाने वाली युवती से बात की तो उसने बताया कि मेरा ऐसा कोई काम नहीं है, मुझे रील बनाने की आदत है और अपनी पोस्ट पर लाइक व कमेंट से लेकर प्रसिद्धि पाने के लिए ऐसा बोल दिया। वहीं रील सामने आने के बाद बदरवास से लेकर शिवपुरी जिले के लोग इस युवती पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि युवती ने बिना कोई आधार के ही शिवपुरी जिले के बदरवास का नाम युवतियों की खरीद-फरोख्त से जोड़कर बदनाम कर दिया है।

एसडीओपी को बयान जारी करना पड़ा-

सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एसडीओपी कोलारस को अपना बयान जारी करना पड़ा। एसडीओपी कोलारस विजय यादव ने कहा कि हमने पूरे बदरवास में पड़ताल करा ली है। जो रील में बोला गया है, ऐसा कुछ भी नहीं है। रील बनाने वाली युवती भी अशोकनगर जिले की है। हम उससे पूछताछ कर आगे जो भी विधि अनुसार कार्रवाई होगी, वह करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |     औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |     बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811