Let’s travel together.

भगवान हनुमानजी का आशीर्वाद लेकर पांच किलोमीटर पदयात्रा कर डॉ प्रभूराम चौधरी ने किया नामांकन जमा

0 332

रायसेन- सांची से भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी ने आज अपने  समर्थको और नागरिकों की बड़ी संख्या कर साथ नामांकन जमा किया। इससे पूर्व पाटनदेव स्थित हनुमानजी के मंदिर मे पूजा अर्चना की। यही से एक विशाल रैली के रूप मे पांच किलोमींटर् चलकर कलेक्ट्रेट स्थित रिटर्निग आफीसर के आफिस पहुंचे। और अपना नामांकन जमा किया।

मप्र में आज नामांकन फार्म जमा करनेमें राजनीति के तरह तरह के रंग देंखने को मिले

मप्र में आज नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन है। ऐसे में राजनीति के तरह तरह के रंग देंखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक अनोखा रंग रायसेन के सांची विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। यहां एक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मदन चंचलानी ने अपनी पुरानी स्कूटर को बीजेपी पार्टी के रंग में रंग कर अपने नेता और भाजपा प्रत्याशी प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी को भेंट में दे दी।

स्कूटर गिफ्ट करने वाले बीजेपी कार्यकर्ता ने चर्चा में बताया कि हमारे विधायक प्रभूराम चौधरी जमीन से जुड़े नेता है । इसलिए आज के हाईटेक युग में जब वह स्कूटर पर बैठकर वह प्रचार करेंगे तो जनता भी उन्हें जमीनी नेता के रूप में देखेगी। आज की नामांकन रैली में बड़ी संख्या में सांची विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता डॉक्टर चौधरी का समर्थन करने के लिए शामिल हुए।

– कार्यकर्ताओं के उत्साह एव जोश से उत्साहित भाजपा प्रत्याशी प्रभूराम चौधरी कह रहे हैं कि क्षेत्र की जनता का स्नेह उनके साथ है। इस बार के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का है। सांची विधानसभा क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार ने विकास को झड़ी लगा दी हैं। आगे भी हम क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811