Let’s travel together.

विश्व शांति महायज्ञ सिद्धचक्र महामण्डल विधान के अंतर्गत  सिद्ध चक्र विधान की पूजा मंदिर के नीव की खुदाई एवं वास्तु शास्त्र विधान की पूजा

0 126

सुरेंद्र जैन

झारखण्ड की हृदय स्थली धर्म नगरी झुमरीतिलैया में चल रहे विश्व शांति महायज्ञ सिद्धचक्र महामण्डल विधान के अंतर्गत  सिद्ध चक्र विधान की पूजा मंदिर के नीव की खुदाई एवं वास्तु शास्त्र विधान की पूजा की गई । जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर महाराज के सानिध्य में सिद्धों की आराधना एवं पूजा स्थल मंडल पर जयकारों के बीच मंत्रोच्चार के साथ 501अर्ध्य समर्पित किए गए। प्रातः कालीन अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन के साथ गुरुवर का चरण पखारने का सौभाग्य इस चातुर्मास कमेटी के कोषाध्यक्ष गुरुदेव के अनन्य भक्त दिलीप-आरती बाकलीवाल को प्राप्त हुआ समाज के उपाध्यक्ष कमल सेठी, मंत्री ललित सेठी,चातुर्मास संयोजक नरेंद झांझरी ने बाकलीवाल कको माला मुकुट पहनाकर स्वागत किया मुनि श्री ने विशेष आशीर्वाद दिया।इसके बाद विधान प्रारंभ हुआ।

इस मौके पर आयोजित धर्म सभा में मुनि 108 सुयश सागर ने कहा कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान सब विधानो का राजा है। विधान में सभी रिद्धि धारी महा मुनिराजो की वंदना की गई है, वर्तमान में मुनियों के के पास ऋद्धि का अभाव है, मुनिराजो को ऋद्धियां तप,आराधना, संयम आदि से प्राप्त होती है, जिनकी आराधना वंदना करने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण सम्भव है।साथ ही गुरु मुख से सिद्ध चक्र महामंडल विधान की महिमा बताई गई। मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश झांझरी ने बताया की आज पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद से नया मंदिर की भूमि की खुदाई मंदिर शिलान्यास कर्ता सुरेन्द-सरिता काला परिवार ने चांदी की फावड़ा से प्रारंभ किया ।इस अवसर पर सुरेन्द-सरिता काला ने बताया कि ये मेरा परम सौभाग्य है कि गुरु के मंगल आशीर्वाद से हमारे परिवार को मंदिर के नींव का खुदाई का अवसर मिला ।ये सभी कार्यक्रम बैतूल से आये संजय भैया ओर अभिषेक पंडित के द्वारा विधि विधान के द्वारा सम्पन्न हुवा। जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार अजमेरा ने बताया कि रात्रि में बाहर से आए हुए संगीतकार नाट्य कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें स्थानीय श्रद्धालु भक्त भी अपनी कला को दिखाएंगे णमोकार चालीसा एवं सिद्ध चक्र विधान एवं गुरुदेव की महाआरती होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |     वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न     |     गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गुरु-परंपरा का हुआ गुणगान, विद्वानों एवं समाजसेवियों का सम्मान     |     दतिया में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न     |     अमका झमका माता मंदिर से निकली भव्य पुरुष कावड़ यात्रा, राम रामेश्वर महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक     |     सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की बालिकाओं ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में समूह नृत्य में फिर जीता प्रथम पुरस्कार      |     रायसेन।आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब और 1200 किलो महुआ लाहन जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811