Let’s travel together.

कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के नामांकन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जन सैलाव

0 108

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

भोजपुर विधानसभा 141 चुनाव 2023 में नामांकन भरने की शुरुवात कांग्रेस के राजकुमार पटेल ने की जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसेलाव देखने को मिला विधानसभा चुनाव में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिलक लगाकर मिठाई खाकर किया नामांकन दाखिल

हिंदू धर्म में रीति रिवाज है की माथे पर तिलक लगाकर और मीठा खाकर सुभ कार्य किया जाता है। वैसा ही नजर आज फिर नामांकन दाखिल करने के पहले दिखाई दिया।

कार्यकर्ताओं में खुशी का माहोल

भोजपुर विधानसभा में जबसे कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है भोजपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं में एक खुशी की लहर देखने को मिल रही है।वही ब्लॉक अध्यक्ष दीपेश मीना का कहना है।की आप देख सकते है।की आज कार्यकर्ताओं में एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है।हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने प्रत्याशी की हौसला अफजाई करने आया है।लगभग 5 हजार कार्यकर्ता राजकुमार पटेल के द्वारा नामांकन दाखिल किया है।कार्यकर्ताओं में और पदाधिकारी में खुशी की लहर है इस बार हम बड़े अंतर से जीतेंगे और जीत हासिल करेंगे।

गौहरगंज में सभा को किया संबोधित

गोहरगंज अनुविभागीय कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जिसमें अन्य प्रदेश से आए हुए नेताओं ने राजकुमार पटेल को भारी से भारी मतों से जीतने का आग्रह किया वहीं क्षेत्र में विकास कार्यों के न होने को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा और कहा कि अब राजकुमार पटेल क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे आप सभी को उन्हें भारी मतों से विजय बनाना है।

कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने बड़े अंतर से जीत का किया दावा

भोजपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने बड़ी जीत हासिल करने की बात कही हैं। वही कहा की भाजपा का कागल रही भोजपुर विधानसभा में अब सेंध लगने वाली है।विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगा गया है।भोजपुर की जनता अब भाजपा के दुर्व्यवार से परेशान हो गई है।जनता अब अपना फैसला 17 सितंबर को दिखा देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811