बोल बम के नारों से गूंज उठा दसई नगर
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
श्रावण मास के पहले सोमवार पर अमका झमका माता मंदिर, अमझेरा से दसई के श्री राम रामेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य निःशुल्क पुष्प कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। डीजे पर बज रहे शिव भजनों, आकर्षक शिव झांकी और “बोल बम”, “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री राम रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक समितियों द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए जगह-जगह शीतल पेय, फल, नाश्ता और जलपान की व्यवस्था की गई। यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अमझेरा थाना पुलिस अमझेरा से मांगोद रोड क्रॉसिंग तक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में तैनात रही। इसके बाद दसई पुलिस चौकी प्रभारी अपने पुलिस स्टाफ के साथ दसई पेट्रोल पंप से श्री राम रामेश्वर महादेव मंदिर तक यात्रा के साथ मौजूद रहे तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस की मुस्तैदी के चलते यात्रा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कावड़ यात्रा का यह तीसरा वर्ष था
यात्रा का नगर में प्रेस क्लब अध्यक्ष नयन लववंशी द्वारा कावड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। वहीं श्रद्धालुओं के लिए राधेश्याम पाटीदार द्वारा खिचड़ी एवं चाय की व्यवस्था की गई,साथ जितेंद्र पाटीदार व दीपक पाटीदार के द्वारा फल वह नाश्ते की व्यवस्था की गई साथ ही जितेंद्र राठौड़ के द्वारा मंगोद में चाय की व्यवस्था की जिसका कावड़ यात्रियों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। पूरे मार्ग में भक्ति, सेवा और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। आयोजन का संचालन मनीष चौधरी मित्र मंडल, दसई द्वारा किया गया।