Let’s travel together.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के दिन मंदिरों में की पूजा अर्चना

0 211

दिनभर होते रहे भजन कीर्तन

मुकेश  साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सांची विधानसभा के ग्राम पंचायत गीदगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम गीदगढ़ के घने जंगलों के बीच स्थित यह मन्दिर सिदेश्वर् महाराज सिद्ध बाबा भोलेनाथ गुफा मन्दिर के नाम से प्रसीद है यह मन्दिर ग्राम गीदगढ़ के घने जंगल मे 351 फिट उची पहाड़ पर स्थित है सावन सोमवार को श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने पहुँचे जल, वा प्रसाद चड़ाया एवं भजन कीर्तन किया। यह की मान्यता है की सच्चे मन से भोले बाबा से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती है एवं यहां पर एक कुंड बना हुआ है जिसे चमत्कारी कुंड कहा जाता है जिसमें 12 महीने जल भरा रहता है इस कुंड के जल को पीने या नहाने से अनेको बीमारी दूर होती है। यहां पर शिवरात्रि पर विशाल मेले का आयोजन होता है।इस कुंड में गर्मी के मौसम में भी पानी कम नहीं होता है जितना पानी लेते हैं कुंड से उतना पानी फिर से भर जाता है इसका पानी पीने में बहुत मीठा होता है। यहां पर साल भर आसपास गांव के ग्रामीण भंडारा कराते रहते हैं। इस स्थान पर राम, सीता, लक्ष्मण ,हनुमान जी सहित और देवी देवताओं की मूर्ति भी विराजमान है।
वही दीवानगंज के आस-पास के गांवो में सावन तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भजन कीर्तन पूजा-पाठ होते रहे। क्षेत्र भर में नागपंचमी श्रद्धापूर्वक व धार्मिक रीति से मनाई जा रही है। सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। श्रद्धालु शिवलिंग की पूजा करने के बाद नाग पंचमी पर कच्ची लस्सी और फल चढ़ा कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिरों में कई श्रद्धालु अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। दीवानगंज के खेड़ापति हनुमान मंदिर, गुफा मंदिर, पुराने गुरुद्वारा मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर ,राम जानकी मंदिर, अंबाडी के अयोध्या धाम मंदिर ,गणेश मंदिर, पहाड़ पर बने माता मंदिर,सेमरा के रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर, गायत्री मंदिर यदि पर दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। कई भक्तों द्वारा दिया में दूध भरकर मंदिरों के आसपास नाग देवता के लिए रखा गया। जगह-जगह शिव भोलेनाथ का जलअभिषेक किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811