Let’s travel together.

वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न

0 9

सागर।आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य, विद्याकुल शिरोमणि आचार्य श्री समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य सागर नगर गौरव मुनि श्री पदम सागर महाराज ससंघ का वर्षायोग चातुर्मास (2026) का कलश स्थापना समारोह हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में उदासीन आश्रम, वर्धमान कॉलोनी में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला, बालिका एवं बाल मंडलों द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई। मुनि श्री का पाद प्रक्षालन महेश बिलहरा एवं संतोष बिलहरा परिवार द्वारा किया गया। सभी मुनिराजो का पाद प्रक्षालन हुआ। एवं शास्त्र भेंट हुए

इस अवसर पर पंडित गणेश प्रसाद वर्णी जी के जीवन चरित्र एवं कृतित्व पर प्रकाशित पुस्तक ‘युगदृष्टा’ का विमोचन मुनि संघ के सानिध्य में महेश बिलहरा, मुकेश जैन ढाना, राजकुमार शास्त्री सहित अन्य अतिथियों ने किया।

प्रथम कलश की स्थापना क्षुल्लक श्री तात्पर्य सागर महाराज के जबलपुर से आए परिजनों द्वारा कराई गई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनील जैन,राजाभैया जैन, देवेंद्र जैना, पवन करैया, डॉ. मुकेश जैन, अशोक जैन वर्धमान, मनोज जैन, पवन जैन, नन्नेलाल शास्त्री, विजेंद्र जैन, अरुण बमोरी, सोनू जैन, अरविंद जैन, अनिल जैन, अमन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन सगरा ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |     वर्षायोग कलश स्थापना सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811